963218
मधुबनी पेंटिंग जिसे मिथिला पेंटिंग के नाम से भी जाना जाता है, लोक कला की एक पारंपरिक और जटिल शैली है जो भारत के बिहार के मिथिला क्षेत्र से उत्पन्न हुई है। इस कला रूप की विशेषता इसके जीवंत रंग, ज्यामितीय पैटर्न और प्राकृतिक रंगों का उपयोग है। मधुबनी पेंटिंग अक्सर हिंदू पौराणिक कथाओं, प्रकृति और दैनिक जीवन के दृश्यों को दर्शाती हैं। यह पीढ़ियों से आम तौर पर मिथिला क्षेत्र के लोगों द्वारा बनाई जाती हैं। बीते कुछ वर्षों से यह उपेक्षा का शिकार रही है लेकिन अब सरकार द्वारा कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत कर व पद्मश्री दुलारी देवी द्वारा भेंट की गई मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनकर बजट पेश करना स्वभाविक रूप में ऊर्जा वर्धक है लेकिन अभी सरकार से बहुत कुछ अपेक्षित है।





