HomeJaunpurJaunpur News: सपाजनों ने मनायी महर्षि वाल्मीकि और सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज...

Jaunpur News: सपाजनों ने मनायी महर्षि वाल्मीकि और सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती

  • सपाजनों ने मनायी महर्षि वाल्मीकि और सन्त शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को जिला कार्यालय पर आदिकवि महर्षि वाल्मीकि एवं संत शिरोमणि नामदेव महाराज जी की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल एवं संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित पार्टीजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दिया तथा उनके जीवन, विचारों और समाज सुधार में योगदान पर चर्चा किया। वक्ताओं ने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी समाज को समानता, सद्भाव, नैतिकता और मानवीय मूल्यों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। गोष्ठी को श्याम बहादुर पाल, वरिष्ठ नेता रूखसार अहमद, राष्ट्रीय सचिव समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी हरिश्चंद्र प्रभाकर, महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल ने सम्बोधित किया।
इस अवसर पर अनवारूल हक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, अरशद कुरैशी, नगर अध्यक्ष कमालुद्दीन अंसारी, सोनी यादव, कार्यवाहक नगर अध्यक्ष अशफाक मंसूरी, रवि यादव, पूनम यादव, सोनी सेठ, वंदना यादव, वंदना श्रीवास्तव, पिंकी गुप्ता, अकरम मंसूरी, राजा नवाब, ईशान यादव, मो. आसिफ, कोमल यादव, धर्मेंद्र सोनकर सहित तमाम सपाजन मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Must Read