बाल्मीकि जयन्ती पर नपं मछलीशहर की ओर से किया गया पाठ
ईओ ने श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद, तिलोरा राम जानकी मन्दिर पर हुआ आयोजन
तेजस टूडे सं.
विपिन मौर्य/बाबा रमेश
मछलीशहर, जौनपुर। महाऋषि बाल्मीकि जयंती पर सोमवार को स्थानीय नगर पंचायत की तरफ से श्रीराम जानकी मंदिर तिलोरा में एक दिवसीय रामायण पाठ का आयोजन हुआ। सुबह से पूजन अर्चन के साथ शुरू रामायण पाठ देर शाम दीप प्रज्ज्वलन व प्रसाद वितरण के बाद समाप्त हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था।
बता दें कि जिले भर में बाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। श्रीराम जानकी मंदिर तिलोरा में सुबह पुजारी कृष्णकांत पाण्डेय और गायक अशोक कुमार ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर एक दिवसीय रामायण पाठ का शुभारम्भ किया। इसके रामायण पाठ का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। गायक अशोक कुमार अपनी मधुर आवाज से पाठ करके पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विजय सिंह अपने कार्यालय के स्टाफ संग मंदिर परिसर पहुंचकर दीप जलाया। इसके बाद मौजूद लोगों में फल वितरित करते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि प्राचीन भारत के एक महान ऋषि और संस्कृत साहित्य के आदिकवि (प्रथम कवि) थे। उन्हें हिंदू धर्म के पवित्र और ऐतिहासिक महाकाव्य ‘रामायण’ के रचयिता के रूप में जाना जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार उनका बचपन का नाम रत्नाकर था। उन्होंने संस्कृत में 24,000 श्लोकों वाले महाकाव्य रामायण की रचना किया जिसमें भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादा का वर्णन है। इस अवसर पर नगर पंचायत के आलोक गुप्ता, राहुल चौरसिया, मंदिर के हंत बहादुर यादव, सतीश यादव, अमरनाथ, सुरेश यादव, अनिल चौबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।













