डिब्बे बनाने की फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
आरके धनगर
मथुरा। शुक्रवार सुबह इंडस्ट्री एरिया में स्थित डिब्बे बनाने की फैक्टरी में आग लग गई। उस समय इंडस्ट्री एरिया में बहुत ही कम लोग थे, जिस वजह से आग लगने की जानकारी भी तब हो सकी, जब आग पूरी तरह फैल चुकी थी। फैक्टरी से आग की लपटें जब तेजी से बाहर निकलने लगीं, तो लोगों की नजर पड़ी। लोगों की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया है कि ये फैक्टरी बांके बिहारी यादव की है। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
इंडस्ट्री एरिया के साइड ए की एस 11 फैक्ट्री में पैकिंग के डिब्बे बनाने का काम होता है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे गत्ते के रोलों में आग लग गई। सूचना के बाद एफएसओ नरेश अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ ने बताया कि आग बुझाने में चार गाड़ी पानी लग गया। आग लगने की वजह प्रथमदृष्टया विद्युत शार्ट सर्किट लगता है। फैक्ट्री में पेकिंग के डिब्बे बनाए जाते है। फैक्ट्री स्वामी बाबूलाल यादव से नुकसान के बारे में जानकारी की जा रही है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















