Homeरायबरेलीयुवक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का...

युवक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

युवक कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का किया आयोजन

आकाश प्रधान
खीरों, रायबरेली। स्थानीय विकास खंड के निहस्था ग्राम पंचायत के खेल मैदान में युवक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के युवक मंगल दलों ने दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन में सहभागिता ली जिसमें, वॉलीबॉल, लंबी कूद, एथलेटिक्स, कबड्डी खेल हुए। कार्यक्रम में युवक मंगल दल के अध्यक्षों ने बताया कि ग्रामीण युवाओं में काफी प्रतिभा है। खेल से समाज में बदलाव आता है तथा तन और मन दोनों स्वस्थ एवं सुंदर होते हैं। युवा गलत रास्तों पर नहीं जाते हैं। खेल प्रतियोगिता में युवक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने खिलाड़ियों को किट एवं पुरस्कार का वितरण किया। ग्राम प्रधान नेहा सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। वहीं खिलाड़ी पुरस्कार से पुरस्कृत किए गए। भास्कर सिंह ने खेल को संचालित किया। कबड्डी के खिलाडी संजय यादव ने प्रथम स्थान अर्जित किया। वहीं आदित्य यादव ने एथलेटिक्स में प्रथम स्थान अर्जित किया। सुशील कुमार लंबी कूद में प्रथम स्थान अर्जित किया। सब जूनियर खिलाड़ी निशि लंबी कूद में प्रथम स्थान अर्जित किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read