क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का हुआ भूमि पूजन

क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का हुआ भूमि पूजन

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में टैली आईसीयू का हुआ उद्घाटन
मुकेश तिवारी
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झाँसी में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के अन्तर्गत 100 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक हॉस्पिटल के निर्माण का भूमि पूजन एवं शिलान्यास तथा टैली आईसीयू का उद्घाटन कुँवर मानवेन्द्र सिंह, सभापति-विधान परिषद, उत्तर प्रदेश एवं अनुराग शर्मा सांसद ने किया। इस कार्यक्रम में बिहारी लाल आर्य महापौर, रवि शर्मा विधायक, श्रीमती रश्मि आर्य विधायक, बाबूलाल तिवारी शिक्षक विधायक, रमा निरंजन सदस्य विधान परिषद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच का संचालन नीति शास्त्री ने किया। उक्त परियोजना के निर्माण कार्य की लागत रु0 3045.96 लाख स्वीकृत है तथा उपकरण हेतु पृथक से रु0 14.00 करोड़ स्वीकृत हैं। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज अब एसजीपीजीआई मुहैया करा रहा है। इसके लिए एसजीपीजीआई की तरफ से महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी टेली आईसीयू की शुरुआत की गयी। जिसके तहत प्रदेश के छह मेडिकल कॉलेजों की आईसीयू में भर्ती मरीजों की निगरानी एसजीपीजीआई के चिकित्सकों के जरिये की जा रही है। दरअसल एसजीपीजीआई अपने गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा के लिए पूरे देश में अलग स्थान रखता है। देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी मरीज यहां इलाज के लिए पहुंचते हैं। इतना ही नहीं प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों से गंभीर मरीज इलाज के लिए पीजीआई रेफर कर दिये जाते हैं। गंभीर मरीजों को दौड़ भाग से बचाने के लिए एसजीपीजीआई ने टेली आईसीयू के जरिये गंभीर मरीजों को उसी मेडिकल कालेज में इलाज देने की योजना बनाई है जहां पर वह भर्ती होंगे। इसके साथ-साथ आए हुए सभी जनप्रतिनिधियों ने 500 बेड के निर्माणाधीन हॉस्पिटल का भी निरीक्षण किया। आपको बताते चलें यह हॉस्पिटल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन एवं मैनेजमेंट कार्यदायी संस्था उ.प्र. राजकीय निर्माण निगम लि. द्वारा डॉ. नरेन्द्र सिंह सेंगर प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, झाँसी के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर अन्य समाजसेवी, व्यापार मण्डल के अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मयंक कुमार सिंह, उप प्रधानाचार्य, डॉ. सुनीता राठौर, प्रमुख अधीक्षक, डॉ. सचिन माहुर, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. ओमशंकर चौरसिया, प्रभारी अधिकारी भवन एवं चिकित्सा एवं निर्माण निगम के निर्माण एवं विद्युत इकाई के परियोजना प्रबंधक एवं अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA