Homeरायबरेलीट्रैक्टर ट्राली से टकराकर युवक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर युवक की मौत

ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर युवक की मौत

सचिन चौरसिया
ऊंचाहार, रायबरेली। अरखा बाजार से घर जा रहा बाइक सवार युवक ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर घायल हो गया था, जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पहुंचते ही उसकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लंगड़ी का पुरवा मजरे अरखा गांव निवासी टिरु शनिवार की देर रात बाइक से अरखा बाजार से घर जा रहा था तभी सादे की बाजार गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली से टकराकर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था।

जिसे ग्रामीणों द्वारा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read