Homeरायबरेलीयुवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष को...

युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष को दिलाई शपथ

युवा जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष को दिलाई शपथ

राजन प्रजापति
महराजगंज/रायबरेली। युवा जागरण मंच के प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद राजधानी से आए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नवागंतुक पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह व राष्ट्रीय योजना अध्यक्ष कुनाल ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री व जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने प्रदेश महामंत्री अजीत सिंह व जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश (रज्जन) को गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष आयुष सिंह ने कहा कि कहने के लिए तो सभी पार्टियां युवाओं के भविष्य के बारे में बात करती है पर इन युवाओं को केवल अपने फायदे व पीछे घुमाने के अलावा उनके भविष्य को बनाने के बारे में नहीं सोचती। अब युवा जागरण मंच संगठन जोकि प्रदेश में युवाओं के लिए बनी है और अब युवाओं को किसी के पीछे धूमने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर करणी सेना भारत के जिलाध्यक्ष ऋषि सिंह, उज्ज्वल अवस्थी, सौरभ चौरसिया, प्रदीप कुमार मौर्य सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read