Homeहरदोईभारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष का पुतला फूंककर युवा कांग्रेसियों ने जताया विरोध

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष का पुतला फूंककर युवा कांग्रेसियों ने जताया विरोध

भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष का पुतला फूंककर युवा कांग्रेसियों ने जताया विरोध

इस्तीफे की किया मांग
प्रदीप कुमार
हरदोई। जिला युवा कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश पर महिला पहलवानों के उत्पीड़न व शोषण के आरोपी भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह का शनिवार को पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि पहले भाजपा ने किसानों को रुलाया, अब पहलवानों को रुला रही है। भाजपा सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह को तत्काल नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए एवं भारतीय जनता पार्टी को उनकी सदस्यता समाप्त करके उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित कर देनी चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, महताब अहमद, राहुल वर्मा, संजय वर्मा, धर्मेंद्र सिंह, आदित्य शर्मा, रजत शर्मा आदि युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read