Homeहरदोईयूपी दिवस पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

यूपी दिवस पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

यूपी दिवस पर जनपद में भव्य कार्यक्रम का होगा आयोजन

प्रदीप कुमार
हरदोई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने स्थानीय रसखान प्रेक्षागृह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रेक्षागृह में यूपी दिवस पर लगने वाले विभिन्न विभागों के स्टालों के स्थान तथा लाइट आदि व्यवस्था को देखा। जिलाधिकारी ने ईओ रवि शंकर शुक्ल को निर्देश दिये कल तक प्रेक्षागृह के अन्दर युद्व स्तर पर सफाई करायें और रंगाई आदि का कार्य करायें। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी को निर्देश दिये कि विद्युत एवं पीडब्ल्यूडी आदि विभागों के समन्वय से हाल की टूटी कुर्सियां ठीक कराने के साथ दिन तथा रात में होने वाले सांस्कृतिक आदि कार्यक्रमों के लिए लाइट व्यवस्था अच्छी करायें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दिव्या मिश्रा, डीडी कृषि डा0 नन्द किशोर, एम0ए0 जिला पंचायत, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश वर्मा आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read