मामा-भांजा दरगाह के पास पिस्तौल—कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
तेजस टूडे ब्यूरो
राजू पाल
भिवंडी, मुम्बई। भिवंडी निजामपुरा पुलिस ने मामा-भांजा दरगाह के समीप कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 41 हजार रुपये कीमत की दो देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे मामा-भांजा दरगाह के पास खालिद अब्दुल कासिम खान निवासी अक्सा अपार्टमेंट, पटेल नगर भिवंडी को बिना वैध अनुमति के हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया। उसके विरुद्ध निजामपुरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 1067/2026 के तहत शस्त्र अधिनियम की धारा 3 व 25 तथा महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा 37(1), 135 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक अच्युत मुंडे कर रहे हैं।











