Homeसन्त कबीर नगरकरेंट से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

करेंट से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

करेंट से युवक की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम

नल में बिजली उतारने के चलते घटी घटना
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा थाना क्षेत्र के चपरा पूर्वी निवासी एक युवक की शनिवार को सुबह 5 बजे बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी मलौली लाये जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार चपरा पूर्वी निवासी अभिनंदन चौहान पुत्र प्रेम 22 वर्ष शनिवार को सुबह हैंडपंप पर हाथ धोने गया। हैंड पाइप में टुल्लू पंप लगाया गया था जिससे उसमें बिजली प्रवाहित कर गई। हैंड पाइप छूते ही वह बिजली की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी मलौली पहुंचाएं जहां डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। मां दहाड़े मारकर जहां रोने चिल्लाने लगी, वहीं भाई की मौत की सूचना पाकर बहनों का बुरा हाल हो गया। इस संबंध में पूछ रहे पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना संजोगवश घटी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read