HomeGorakhpurगोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने गुल्लू को दुलारा

गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने गुल्लू को दुलारा

गोरखनाथ मंदिर में योगी आदित्यनाथ ने गुल्लू को दुलारा

अजय जायसवाल
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव प्रचार थमते ही गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह मठ में अपने श्वान गुल्लू को खूब प्यार किया। उसे दुलारा और उसे बिस्किट भी खिलाया। हालांकि इसके साथ ही योगी ने मंदिर की गोशाला में जाकर गायों को गुड़ और चना भी खिलाया। साथ ही गो सेवा भी की।

इससे पहले पूरे विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी की तरह मंच से गुल्लू का नाम लेकर उसे भी फेमस कर दिया। अपने चुनावी भाषणों में अखिलेश बार-बार गुल्लू को लेकर योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए भी नजर आए थे। तभी से लगातार जब भी योगी गोरखपुर पहुंच रहे हैं, उनका गुल्लू के साथ फोटो मंदिर की ओर से जारी हो रहा है। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह हमेशा की तरह सबसे पहले गुरु गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिए और अपने गुरु ब्रह्म्लीन महंत अवैद्यनाथ की समाधि पर मत्था भी टेका।

इसके बाद योगी ने मंदिर भ्रमण किया और वहां चल रहे कामों की बारीकी से जानकारी भी ली। इस दौरान योगी से मिलने वालों का तांता भी लगा लगा। उन्होंने भ्रमण से लेकर मंदिर कार्यालय तक में 100 से अधिक लोगों से मुलाकात की। साथ ही मतगणना को लेकर बीजेपी से जुड़े लोगों को उनकी जिम्मेदारियां भी सौंपी। योगी आज पूरा दिन मंदिर में ही रहेंगे। वे यहां कुछ राजनीतिक और पार्टी के लोगों से मुलाकात करेंगे। साथ ही मंदिर के कामकाज को भी निपटाएंगे। कहा जा रहा है कि योगी अभी 9 मार्च तक गोरखपुर में ही रहेंगे। मतगणना के एक दिन पहले वे राजधानी वापस लौट सकते हैं। हालांकि उनका फिलहाल गोरखपुर में क्या प्रोग्राम है, इसके लिए अभी कोई प्रोटोकाल नहीं जारी किया गया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read