HomeGorakhpurसकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर एसएसपी ने पुलिसजनों को किया सम्मानित

सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर एसएसपी ने पुलिसजनों को किया सम्मानित

सकुशल चुनाव सम्पन्न कराने पर एसएसपी ने पुलिसजनों को किया सम्मानित

अजय जायसवाल
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के उपलक्ष्य में जनपदीय पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए पुलिस लाइन गोरखपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया। सभी पुलिस अधीक्षकगण, क्षेत्राधिकारीगण, सभी थानों के प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष चुनाव सेल प्रभारी एवं चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने वाली टीम के सदस्यगण सम्मिलित हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने विधानसभा चुनाव में अपने अपने कर्तव्यों का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारीगण द्वारा कुशलतापूर्वक निर्वहन करने हेतु सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर धन्यवाद ज्ञापित किया। चुनाव सेल के कर्मचारियों द्वारा केक काटकर हर्ष व्यक्त किया गया। ज्ञात हो कि गोरखपुर में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत गोरखपुर विधानसभा में लगभग 30 हजार पैरामिलिट्री व पुलिस बल के जवान आये थे एवं उनको यहाँ पर ठहरने से लेकर यातायात व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों पर उनको किसी प्रकार की समस्या न झेलनी पड़े, इसके लिए गोरखपुर पुलिसकर्मियों द्वारा अपने सहकर्मियों की सहायता हेतु हरसम्भव प्रयास एवं उनके समस्या के निराकरण हेतु तत्परता दिखाई गई।

साथ ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गोरखपुर पुलिस द्वारा उनकी समस्याओं को सुनकर उनकी मदद की गयी एवं बिना किसी घटना व शिकायत के पूर्ण सुरक्षा का ध्यान रखते हुए चुनाव सम्पन्न कराया गया। साथ ही साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित की गई एवं जिन सभ्रान्त नागरिकों ने इस चुनाव के दौरान पुलिस का सहयोग किया, उनको भी धन्यवाद कहा गया एवं आगामी दिनों में प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा उनसे वार्ता कर व्यक्तिगत रूप से उन्हे प्रशस्ति पत्र दिये जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इसी प्रकार भविष्य में आने वाली चुनौतियों एवं कार्यों को गोरखपुर पुलिस द्वारा तन्मयता एवं लगनशीलता से करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read