बरेठी में विकास कार्य के लिये आये धन को ठिकाने लगाने में लगा ठेकेदार
भ्रष्टाचार की इबादत लिखने में मशगूल जिम्मेदार
शिवमंगल अग्रहरि
चित्रकूट। विधानसभा चुनाव में अधिकारियों के व्यस्तता होने का जमकर लाभ उठाया ठेकेदार। जिले के जनप्रिय जिलाधिकारी के ईमानदारी साख पर पलीता लगाने में मस्त हैं विकास कार्य के जिम्मेदार अधिकारी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खन्ड विकास पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरछा बरेठी के गौशाला में बनीं इन्टरलाकिंग खंडजा निर्माण का कार्य किया जाना था।

इस निर्माण कार्य को ठेकेदार ने घटिया सामग्री का प्रयोग करके मानकविहीन कार्य करा कर विकास कार्य के लिए आये धन को साठ-गांठ करके धन का बंदरबांट करनें में जुट गया। वहीं ग्रामवासियों ने न छापने की शर्त पर बताया कि इंटरलाकिंग खंडजा निर्माण कार्य के लिए मनरेगा योजना अंतर्गत शासन से लगभग 13 से 14 लाख रुपए आया है जो इंटरलाकिंग खंड़जा निर्माण कार्य मानक के विपरित कार्य कराकर ठेकेदार अपनी मनमानी करते हुए सरकारी धन का दुरूपयोग कर रहा और अपनी जेब भरने का काम कर रहा है जबकि जिम्मेदार अधिकारी सब जानते हुए भी अनजान बने हैं। अगर जिले के जनप्रिय जिलाधिकारी जांच टीम के द्वारा जांच करवायी गई तो दूध का दूध और पानी का पानी होगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













