नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान में मनाया गया योग एवं आत्म सुरक्षा दिवस
तेजस टूडे ब्यूरो
दिनेश तिवारी
रोहतास, बिहार। अवधूत भगवान राम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत योग एवं आत्म सुरक्षा दिवस मनाया गया। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय निदेशक पटना एवं वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा द्वारा दो महाविद्यालय को कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए दायित्व सौंपा गया।
अवधूत भगवान राम महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि श्री शंकर महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी कुंदन कुमार एवं मुझे इस कार्यक्रम को करने का मौका मिला। इसमें खासकर युवा पीढ़ी को जागरूक कर नशा मुक्त युवा विकसित भारत 150 संकल्प अभियान मनाने का मौका मिला है। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को श्रीमती दीपा गुप्ता पतंजलि हरिद्वार से प्रशिक्षण प्राप्त योग प्रशिक्षिका ने अनुलोम विलोम, कपाल भारती, ताड़ासन, मंडूकासन भ्रवारी जैसेयोग कराया। योगा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ विनोद सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ सुनील कुमार ने किया।
प्रधानाचार्य डॉ विनोद सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम पूरे देश में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए मनाया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ देवमुनि कुमारी, डॉ रिंकी सिंह, डॉ रेणु बाला, साधना सिंह, डॉ शशांक शेखर, कृष्ण कुमार प्रजापति, अमन कुमार, धनराज, प्रीति, अजय, विकास, विजय, प्रिया, प्रीति, सपना, सीमा, निकिता आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।













