विद्यार्थी निर्माण से विश्व निर्माण विषयक संगोष्ठी आयोजित

विद्यार्थी निर्माण से विश्व निर्माण विषयक संगोष्ठी आयोजित

जयशंकर दूबे एडवोकेट
सुल्तानपुर। राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बीएड विभाग द्वारा विद्यार्थी निर्माण से विश्व निर्माण विषय पर एक विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के शैक्षिक दार्शनिक योगदान पर विषय चर्चा हुई। विभागाध्यक्ष डॉ. भारती सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि अब्दुल कलाम का मानना था कि शिक्षक छात्रों के चरित्र को आकार देने, मानवीय मूल्यों को स्थापित करने, प्रौद्योगिकी के माध्यम से उनकी सीखने की क्षमताओं को बढ़ाने और आत्मविश्वास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डॉ. संतोष अंश ने संगोष्ठी में विचार रखते हुए कहा कि डाॅ. कलाम शिक्षा को शाश्वत जीवन प्राप्ति का माध्यम एवं उसका प्रमुख लक्ष्य बच्चों को सृजनशील, आत्मनिर्भर व तेजस्वी नागरिक बनाना मानते थे। वे एक बालक को प्रबुद्ध नागरिक एवं एक विकसित राष्ट्र निर्माण में विद्यार्थीयों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण मानते थे। डॉ. सीमा सिंह ने कहा कि शैक्षणिक विचार कलाम का शैक्षिक दृष्टिकोण तार्किक, कौशल व वैज्ञानिक दर्शन पर आधारित है। “मिसाइल मैन’ के नाम से विख्यात वैज्ञानिक राष्ट्रपति भारतीय समाज की सम्पन्नता को समाज, राजनीति, शिक्षा, उद्योग इत्यादि में क्रान्तिकारी प्रगति के आधार पर परिवर्तन देखते है, जहाँ मन्द तीत्र गति है। संगोष्ठी में बीएड द्वितीय वर्ष की बैशाली सिंह, प्रज्ञा सिंह, शिवानी, महेश कुमार गौड़, संदीप सिंह, आस्था विजय तिवारी, सौम्या सिंह, आस्था तिवारी ने अपने विचार प्रस्तुत किये। संगोष्ठी का संचालन प्रगति श्रीवास्तव ने सफलता से किया। इस अवसर पर बीएड द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA