Homeप्रतापगढ़बड़ौदा यूपी बैंक कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

बड़ौदा यूपी बैंक कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

बड़ौदा यूपी बैंक कार्यालय में कार्यशाला का हुआ आयोजन

योगेश मिश्र
प्रतापगढ़। जिले में शनिवार को बड़ौदा यूपी बैंक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा होटल प्रभाकर पैलेस में जनपद के सभी शाखा प्रबन्धकों एवं स्टाफ सदस्यों हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि बैंक अध्यक्ष डीपी ग्रोवर व क्षेत्रीय प्रबन्धक केशवराम व मुख्य प्रबंधक डीएस पाण्डेय ने कार्यशाला को सम्बोधित किया। बैंक अध्यक्ष ने बैंक की योजनाओं के माध्यम से किसानों, महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगे छोटे-बडे कारोबारियों के उत्थान एवं विकास हेतु सभी शाखा प्रबन्धकों एवं कार्मिकों को निर्देशित करते हुए भारत सरकार की मंशा के अनुरूप बैंक द्वारा अधिक से अधिक ऋण सुविधाएं देकर ग्रामीण विकास में बैंक के योगदान हेतु आवाहन किया।

जनपद की व्यवसाय समीक्षा करते हुए जमा ऋण वितरण व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं यथा पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेबीवाई व अटल पेंशन योजनाओं में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली शाखाओं को सम्मानित भी किया गया। क्षेत्रीय प्रबन्धक केशवराम ने बैंक अध्यक्ष  का स्वागत करते हुए बैंक एवं क्षेत्र के विकास हेतु सभी शाखा प्रबन्धकों एवं समस्त कार्मिकों के सहयोग से सभी योजनाओं में अधिक से अधिक योगदान करने हेतु अध्यक्ष महोदय को आश्वस्त किया। अन्त में प्रतापगढ़ क्षेत्र की ओर से उपक्षेत्रीय प्रबन्धक डीएस पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए शाखा प्रबंधकों को टीम भावना से कार्य करते हुए बैंक को विकास के नए प्रतिमान स्थापित करने का आहवान किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read