बिजली बकाया वसूली के नाम पर घर की महिलाओं की इज्जत नीलाम करने पर आमादा हैं संविदाकर्मी
तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। बिजली बकाया वसूली के नाम पर चलाए जा रहे अभियान में संविदा कर्मियों के हरक़त से उपभोक्ता काफ़ी परेशान हैं। संविदा कर्मियों द्वारा झुण्ड बनाकर उपभोक्ताओं के परिसर पर पहुंचकर पहले उन्हें हड़काया जाता है।
फिर बकाया बिल जमा करने का धौंस जमाया जाता है। मालूम हो कि मुखलिशपुर उपकेंद्र के महुली फीडर के दर्जनों गांवों में प्रति दिन करीब आधा दर्जन से अधिक संविदा कर्मी उपभोक्ताओं के परिसर पर पहुंचकर बकाया बिल वसूली का धौंस जमाया जाता है। घर की महिलाओं का अनजान में फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है।
बताया गया कि शुक्रवार को दिन में 12 बजे महुली थाना क्षेत्र के छोटे मड़हा में सरकारी लाइनमैन कृपाशंकर की अगुवाई में संविदा कर्मी गोविन्द गुप्ता उर्फ नागराज, ओम जी मिश्रा व घनश्याम घर घर बकायेदारों के परिसर पर पहुंचकर बकाया बिल संबधी की जांच किए। और बकाया होने पर लाइट भी काट दिए। उपभोक्ताओं ने अपनी जारी फाल्ट बिल दुरुस्त करने का आग्रह किया तो उक्त संविदाकर्मी भड़क गए। इतना ही नहीं, इन लोगों ने परिसर पर मौजूद महिलाओं का फोटो खींचकर गाने के साथ सोशल मीडिया फेसबुक पर वायरल कर दिये।
गांव निवासी अरशद खान ने अपने गांव की महिला की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते देखा तो उन्होंने संविदाकर्मियों की इस हरकत से उपखंड अधिकारी धनघटा को बजरिए मो.नं. 9453047155 अवगत कराने का प्रयास किया तो उनका मोबाइल नंबर कवरेज़ क्षेत्र से बाहर रहा। अरशद खान ने चेताया कि अगर उक्त संविदा कर्मी की इस हरकत का विभागीय जिम्मेदार अधिकारी संज्ञान लेकर कार्रवाई नहीं करेंगे तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












