अपात्रों का राशन कार्ड निरस्त कर पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड किया जाय जारी: डीएम
एम. अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कक्ष में खाद्य एवं रसद विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निलम्बित दुकानों के सापेक्ष यथाशीघ्र कार्यवाही की जाय तथा निरस्त/रिक्त चल रही उचित दर दुकानों के सापेक्ष नियुक्ति की प्रक्रिया पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। राज्य ई-गवर्नेंस सर्विस डिलीवरी गेटवे पर लम्बित आवेदनों का समयान्तर्गत निस्तारण कराना सुनिश्चित किया जाय। बैठक के दौरान वर्तमान में प्रचलित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्डो की स्थिति, वर्तमान में निलंबित एवं निरस्त चल रही उचित दर दुकानों, विगत एक वर्ष में जारी किये गये नये राशन कार्ड एवं निरस्त/हटाये गए राशन कार्डों, माध्यम से प्राप्त नये राशनकार्ड हेतु आवेदन राशन कार्ड संशोधन हेतु आवेदनों की स्थिति, आधार सीडिंग तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निर्गत कनेक्शनों की गहन समीक्षा की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया जिन ग्राम पंचायतों की सत्यापन रिपोर्ट अप्राप्त है, उनकी सत्यापन रिपोर्ट सम्बन्धित क्षेत्रीय लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी से यथाशीघ्र प्राप्त करते हुए आपात्रों का राशनकार्ड निरस्त करते हुए पात्र लाभार्थियों का राशन कार्ड निर्गत किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि पात्र राशनकार्ड धारक गरीबों को समय से खाद्यान्न निर्धारित दर/मात्रा के हिसाब से मुहैया कराया जाए और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि निर्धारित मात्रा से कम गेंहू, चावल किसी भी दशा में राशनकार्ड धारकों को न दिया जाए। यदि कहीं से भी घटतौली की शिकायत मिली तो निश्चित ही सम्बन्धित उचित दर विक्रेता के विरूद्ध जांच कर कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी दीपक कुमार वार्ष्णेय सहित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारीगण, पूर्ति निरीक्षकगण एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।



















