नारी शिक्षा चौपाल का किया गया आयोजन
राजन प्रजापति
महराजगंज, रायबरेली। सोमवार को ब्लाक परिसर में नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ के निर्देश पर बालक एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा, सुरक्षा में समानता का अधिकार देने के लिए नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन ब्लाक सभागार महराजगंज में किया गया।

वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी नगर प्रियंका सिंह रही। नारी शिक्षा चौपाल का आयोजन सुरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज द्वारा किया गया। नारी चौपाल में बालिकाओं द्वारा बनाए गए कला क्राफ्ट, मिशन शक्ति से जुड़े चार्ट पोस्टर, मॉडल का स्टाल लगाया गया। बालिका सशक्तिकरण का संदेश प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर द्वारा पपेट शो के माध्यम से दिया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाओं द्वारा जूडो कराटे का विशेष प्रदर्शन किया गया और बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका सिंह ने कहा कि बेटी एवं बेटा को स्वास्थ्य,शिक्षा, सुरक्षा एवं विकास के लिए समान अवसर दिया जाना चाहिए। सुरेश कुमार खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज ने कहा कि आप सभी अपने विद्यालय में बच्चों को समान अवसर दें और मीना मंच को मजबूत करें। कार्यक्रम में बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एसएस पांडेय ने कहा कि बालिकाओं की सशक्तिकरण में मीना मंच बहुत ही प्रभावशाली साबित हुआ है। चौपाल में सावित्री दीवान, लेखपाल दर्शिता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, महिला पुलिस कल्पना द्वारा नारी सशक्तिकरण पर विचार व्यक्त किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













