HomeGorakhpurरेलवे ट्रैक के किनारे मिला किराना व्यवसायी का शव

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला किराना व्यवसायी का शव

रेलवे ट्रैक के किनारे मिला किराना व्यवसायी का शव

अजय जायसवाल
गोरखपुर। खोराबार के कुसम्ही बाजार निवासी किराना व्यापारी 38 वर्षीय अमित जायसवाल ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। उसका शव रेलवे ट्रैक के किनारे से पुलिस ने बरामद किया। जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई और पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम को घर से निकले थे और तभी से वापस नहीं लौटे थे।

अमित जायसवाल पुत्र रमेश चंद जायसवाल पारिवारिक कलह से परेशान थे। रविवार की शाम को वह अपने घर से बिना कुछ बताए ही निकले थे और वापस नहीं लौटे। परिजन इधर उधर तलाश कर रहे थे। सोमवार की सुबह उनका शव कैंट थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कालेज चौकी अंतर्गत अशोका गैस गोदाम के सामने रेलवे ट्रैक के पास से पुलिस ने बरामद किया। उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई। कुछ दिन पहले भी अमित घर से बिना बताए निकल गए थे। किसी तरह परिजन उन्हें खोज कर घर लाए थे। अमित की मौत की खबर सुनकर कुसम्ही बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। उनका कहना है कि अमित बहुत ही मिलनसार थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read