कस्तुरबा बालिका विद्यालय में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय तथा क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजीव मिश्रा थाना गैंडास बुजुर्ग के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत एंटी रोमियो टीम/मिशन शक्ति टीम प्रभारी उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार, एसआई गौतम यादव, महिला कांस्टेबल सुप्रिया सिंह, महिला आरक्षी सुप्रिया सिंह द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सभी बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाएं जैसे कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना आदि की जानकारी दी गई तथा सभी महिलाओ को महिला अपराध, महिला हिंसा, लैंगिग उत्पीडन आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर अपराधों जैसे- OTP शेयरिंग, लकी ड्रा फ्रॉड कॉल, स्मॉर्ट एडिटिंग वीडियो कॉल, बैंकिंग फ्रॉड, पेंशन धोखाधड़ी आदि से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। 1090, यूपी आपातकालीन 112, एबुलेंस सेवा 102/108, महिला हेल्पलाइन 181 व साइबर हेल्पलाइन नं० 1930/155260, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नं० 1076 के बारे में जानकारी दी गई।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

















