HomeJaunpurJaunpur News: सद्भावना क्लब ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को...

Jaunpur News: सद्भावना क्लब ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को किया याद

  • सद्भावना क्लब ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू को किया याद

तेजस टूडे ब्यूरो
शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। सद्भावना क्लब ने शहीद दिवस पर शहीद भगत सिंह पार्क सब्जी मंडी में कार्यक्रम किया जहां बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये क्लब अध्यक्ष डॉ विवेकानंद मौर्य ने शहीद भगत सिंह के विचारों और उनके बलिदान को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।
वहीं निवर्तमान अध्यक्ष मोहम्मद रज़ा खान ने भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के बलिदान को विस्तार से बताया। पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने विचार व्यक्त करते हुये शहीदों के योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष आशीष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष श्रवण साहू, पूर्व अध्यक्ष नरसिंह अवतार जायसवाल, रविकांत जायसवाल, कोषाध्यक्ष विनीत गुप्ता, अंश मौर्या, धीरज गुप्ता, सैयद फरोग अहमद, प्रीतेश गुप्ता, मोहम्मद हम्ज़ा, मोहम्मद हंजला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम देशभक्ति और सम्मान के वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें सभी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए शहीदों के पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सचिव हर्ष माहेश्वरी ने किया। अन्त में संयोजक लोकेश जावा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read