HomeTrendingसार्वजनिक जगहों पर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

  • सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
उतरौला, बलरामपुर। मिशन शक्ति फेज-6 के अंतर्गत थाना गैंडास बुजुर्ग जनपद की मिशन शक्ति एंटीरोमियो टीम द्वारा शिवा कॉलेज ऑफ एजुकेशन रामतीरथ चौधरी इंटर कॉलेज इमिलिया बंधुसरा के बालक बालिकाओ साइबर जागरुकता कार्यक्रम को प्रोजेक्टर के माध्यम लाइव प्रसारिता किया गया तथा महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान डिजिटल बोर्ड के माध्यम से रक्षित टंडन द्वारा साइबर सुरक्षा के संबंध में प्रस्तुत जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को दिखाया गया तथा उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, फर्जी कॉल एवं मैसेज, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिम, फर्जी लिंक, OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही उन्हें मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा इंटरनेट का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read