HomeTrendingपक्षी रैन बसेरा का लोकार्पण 23 अक्टूबर को

पक्षी रैन बसेरा का लोकार्पण 23 अक्टूबर को

  • पक्षी रैन बसेरा का लोकार्पण 23 अक्टूबर को

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। समाज आज एक ऐसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है जहां मानवीय संवेदना आम आदमी से कोसों दूर होती जा रहीं हैं। किसी के जीवन या जिन्दगी से किसी का कोई सरोकार अब नहीं रह गया है। मदियापार क्षेत्र के सधन पट्टी गांव के रहने वाले अखिलेश सिंह पिछले साल राजन जी महाराज के माध्यम से राम कथा का आयोजन कर जो ख्याति अर्जित की, उसे भुलाया नहीं जा सकता। यही कारण है कि अब वह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं जो गुजरात में व्यवसाय के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। वह इस समय जनपद के पवित्र तीर्थ स्थलों पर राजन जी महराज के दिशा निर्देश पर पक्षी रैन बसेरा बनाकर 23 अक्टूबर शुक्रवार को उन्हीं के हाथों से लोकार्पण किया जाएगा जिसको लेकर इस समय काफी प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यह जानकारी अखंड प्रताप सिंह ने दी है।

 

 

 

 

 

Must Read