HomeTrendingजिलाधिकारी ने नवीन मण्डी समिति में धान क्रय केन्द्रों का किया औचक...

जिलाधिकारी ने नवीन मण्डी समिति में धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

  • जिलाधिकारी ने नवीन मण्डी समिति में धान क्रय केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

  • किसानों से धान खरीद में पारदर्शिता बरतने और क्रय प्रक्रिया को सुचारु रखने पर दिया जोर

तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। किसानों को धान बिक्री के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो और सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से संपन्न हो, इसके मद्देनजर जिलाधिकारी ने नवीन मंडी समिति में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये संबंधित अधिकारियों से धान खरीद की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त किया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण से क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने धान खरीद प्रक्रिया को शासन की मंशा के अनुरूप संचालित करने तथा किसानों के हितों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। निरीक्षण का उद्देश्य सरकारी धान खरीद व्यवस्था को प्रभावी बनाना, किसानों को उनकी उपज बेचने में सहूलियत देना और क्रय केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करना रहा।

 

 

 

 

 

Must Read