एक दिन की प्रतीकात्मक एसपी बनी पल्लवी तो प्रतीक्षा ने सम्भाली डीएम की कुर्सी
तेजस टूडे ब्यूरो
रविन्द्र चौधरी
उरई, (जालौन)। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत बेटियों को आत्मविश्वास और नेतृत्व का अनुभव देने के लिए खास पहल की गई। कक्षा सात की छात्रा पल्लवी को एक दिन की प्रतीकात्मक पुलिस अधीक्षक बनाया गया जबकि मडोरा विद्यालय की छात्रा प्रतीक्षा ने एक दिन की प्रतीकात्मक जिलाधिकारी की भूमिका निभाई। उरई स्थित एसपी कार्यालय में पल्लवी ने महिला फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित मामलों में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत की मौजूदगी रही।
वहीं जिलाधिकारी समीर ने छात्रा प्रतीक्षा का बुकें देकर स्वागत किया और अपनी कुर्सी पर बैठाकर उसका उत्साह बढ़ाया। प्रतीक्षा ने बताया कि वह मन लगाकर पढ़ाई करना चाहती है और आगे चलकर आईएएस या पीसीएस अधिकारी बनने का सपना देखती है।यह वास्तविक प्रशासनिक नियुक्ति नहीं, बल्कि बालिकाओं का उत्साह वर्जन बढ़ना है।














