HomeTrendingफंदे पर लटका मिला महिला का शव

फंदे पर लटका मिला महिला का शव

  • फंदे पर लटका मिला महिला का शव

तेजस टूडे ब्यूरो
अश्विनी सैनी
उन्नाव। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के टीकर खुर्द गांव में शुक्रवार देर रात महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के टीकर खुर्द गांव निवासी रानी (30) पत्नी मोहित ने अपने घर के कमरे में छज्जे से साड़ी के सहारे फांसी लगा ली। परिजनों के अनुसार विवाह के 8 वर्षों में उसके चार बच्चों की मृत्यु हो चुकी थी। करीब 6 माह पूर्व जन्मी एक बच्ची भी नहीं बच सकी जिसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहती थी। देवर अमित ने बताया कि देर रात काफी देर तक कोई हलचल न होने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो रानी फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली प्रभारी भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष के लोग कर्नाटक में रहते हैं। उनकी तहरीर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

 

 

 

 

 

 

 

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

 

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

 

 

Must Read