महावीर झण्डा समापन समारोह में सम्मानित किये गये तमाम जन
तेजस टूडे ब्यूरो
बादल हुसैन
नई दिल्ली। बिहार के मधुबनी जिला के जयनगर के बरही पंचायत में बारदानी बाबा मंदिर परिसर में आयोजित 5 दिवसीय महावीर झंडा महोत्सव शांतिपूर्वक संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक एवं भव्य कार्यक्रम के साक्षी बने सैकडों लोगों ने जय बजरंग नाट्य कला परिषद के आयोजकों की जमकर प्रसन्नता व्यक्त किया। लोगों ने बताया कि बरही गांव में पहली बार इतने बडे अस्तर पर कार्यक्रम देखने को मिला। समापन समारोह में शामिल, पंचायत के मुखिया मीना देवी, सरपंच गुलाम दास, पूर्व पुखिया पती मनोज साफी, मुखिया प्रतिनिधि जामुन चौधरी, पूर्व सरपंच रामचंद्र पासवान, सचिन चौधरी, धर्मनाथ चौधरी, ब्रिजेश चौधरी, ललन साह, रामबाबू यादव, राम पुकार यादव, मो0 आरिफ, संतोष भारती, उप मुखिया गंगा प्रसाद चौधरी को सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस तरह की आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक बनकर उभरा है। आयोजक समिति के सदस्यो ने बताया कि 5 दिनों तक चले इस महोत्सव में धार्मिक सांस्कृतिक, मनोरंजन, दंंगल कुस्ती खेल कूद बच्चों के लिए झुला का व्यवस्था से जुड़े कई कार्यक्रम किया गया। इस महादंगल प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केंद्र महिला पहलवानों का शानदार प्रदर्शन रहा जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और दूर दराज से आए लोगों ने इस झंडा मेला का लुत्फ उठाया। जय बजरंग नाट्य कला परिषद समिति द्वारा विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक इंतजाम किया गया था जिससे दूर दराज से आए लोगों को कोई परेशानी न हो।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA



