ट्रेन में यात्रा कर रही महिला ने ‘मेरी सहेली टीम’ की मदद से बच्चों को दिया जन्म
दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। बुधवार को ट्रेन संख्या 03242 डाउन दानापुर स्पेशल (बैंगलोर से दानापुर) डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 2 पर पहुंची। वहीं आरपीएफ कंट्रोल रूम डीडीयू द्वारा प्राप्त सूचना के आलोक में उक्त ट्रेन के कोच संख्या बी-5 का बर्थ संख्या 43 को आरपीएफ पोस्ट डीडीयू के अधिकारीगण साथ मेरी सहेली टीम द्वारा अटेंड किया गया।उक्त बर्थ पर यात्रा कर रही ज्योति मिश्रा 22 वर्ष पत्नी अनिल मिश्रा निवासी सिरसी, थाना नानपुर, जिला सीतामढ़ी, बिहार जो जुलालपट्टी से दानापुर की यात्रा पर है, ने बताया कि उसको प्रसव पीड़ा हो रही है। उक्त महिला को आरपीएफ मेरी सहेली टीम की मदद से उसकी तथा उसके परिजनों की मर्जी के अनुरूप गाड़ी से उतारा गया। साथ ही इसकी सूचना से रेलवे डॉक्टर को अवगत कराया गया। सूचना पाकर लोको हॉस्पिटल के डा. आरबी सिंह मौके पर पहुँचीं जिनकी सलाह पर महिला के प्रसव की अग्रिम करवाई हेतु लोको हॉस्पिटल मेरी सहेली टीम के मदद से पहुंचाया गया। रेलवे अस्पताल में उक्त महिला यात्री ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। जच्चा—बच्चा स्वस्थ हैं। महिला के परिजन उसके साथ हॉस्पिटल में मौजूद रही। मेरी सहेली टीम द्वारा किये गए मदद के प्रति परिजनों द्वारा आभार प्रकट किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














