Homeचंदौलीबाल श्रम करते 5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू

बाल श्रम करते 5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू

बाल श्रम करते 5 बच्चों का किया गया रेस्क्यू

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन के मार्गदर्शन में जनपद पुलिस की एएचटीयू टीम प्रभारी निरीक्षक इन्द्रभूषण यादव, मुख्य आरक्षी रतन सरोज,मुख्य आरक्षी शिव कुमार पाल व श्रम प्रवर्तन अधिकारी नजरे आलम की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र धानापुर में बालश्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अलग-अलग प्रतिष्ठानों से 5 बच्चों को बाल श्रम करते हुए रेस्क्यू किया गया। उन्हें बाल श्रम से मुक्त कराया गया तथा नियोजकों को बाल श्रम न कराने हेतु हिदायत दी गई। चालान एवं जुर्माना की अग्रिम विधिक कार्रवाई श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा प्रचलित है। संबंधित विभाग द्वारा बताया गया कि उक्त अभियान 10 दिसम्बर तक लगातार चलाया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read