Homeचंदौलीशिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता...

शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो: एसपी

शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो: एसपी

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। प्रतिदिन की जा रही जनसुनवाई के क्रम में दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार सहित समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों द्वारा जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं/शिकायतों को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया गया। अन्य विभागों से सम्बंधित प्रकरणों में सम्बंधित विभाग से समन्वय कर शीघ्र ही निस्तारण किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाये, ताकि पीड़ित/शिकायतकर्ता को अनावश्यक रुप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय आने की आवश्यकता न हो। साथ ही सभी को यह भी निर्देश दिये गये कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है, उनका समाधान थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराना सुनिश्चित करें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read