HomeJaunpurमहिला ने बैंक मैनेजर व कम्प्यूटर आपरेटर पर लगाया अश्लील हरकत करने...

महिला ने बैंक मैनेजर व कम्प्यूटर आपरेटर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप | #TejasToday

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल

महिला ने बैंक मैनेजर व कम्प्यूटर आपरेटर पर लगाया अश्लील हरकत करने का आरोप | #TejasTodayसूबे की जेलों व बाहर अपराधियों का राज तो कैसे थमे अपराध? | #TejasToday

विशाल रस्तोगी
सीतापुर। मिश्रित कोतवाली क्षेत्रांर्तगत स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा मिश्रित में महिला ने आर्यावर्त बैंक के मैनेजर व कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा बेइज्जत करने जातिसूचक गालियाँ देने व अशलील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। महिला राम बेटी पत्नी जयराम निवासी बिना थाना कोतवाली मिश्रित सीतापुर की निवासी है। महिला ने लिखित शिकायती पत्र थाना कोतवाली मिश्रित में देते हुए बताया कि प्रार्थना बैंक से अपने खाते से 11000 रूपये निकालने के लिए बिल भरा था तभी कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा पैसा देने से यह कहकर मना कर दिया गया कि बैंक में पैसा नहीं है जबकि महिला ने बताया कि उसके सामने ही 14000 व 22000 के दो बिल पास किये गए। प्रार्थिनी 3 दिन से बैंक के चक्कर लगा रही है। प्रार्थिनी को पैसे की बहुत जरूरत है।

बैंक ग्राहक ध्यान दें, यह खबर है आपके लिए | #TejasToday

प्रार्थिनी द्वारा अपने खाते से भुगतान करने के लिए जैसे ही कहा गया, वैसे ही बैंक मैनेजर आग बबूला हो गये जो जातिसूचक गालियाँ देने लगे और धक्के मारकर बैंक से बाहर निकाल दिये। कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा धक्का मुक्की कर बैंक से बाहर कर दिया गया जिससे प्रार्थिनी की बहुत बेइज्जती हुई बैंक में महिला के द्वारा ही नहीं, बल्कि बहुत से उपभोक्ताओं द्वारा बैंक मैनेजर व कम्प्यूटर आपरेटर की कार्यशैली के बारे में शिकायतें की गयी।

अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट

सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल केराकत के मनबढ़ दरोगा से निषाद बस्ती के लोग परेशान | #TejasToday केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बीती शाम कोतवाली के मनबढ़ दरोगा सुदर्शन यादव द्वारा निषाद बस्ती में जाकर गालियां देते हुए फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी गयी। उक्त गांव निवासी प्रभाकर निषाद ने आरोप लगाते हुए बताया कि हमारे सगे भाई गांव के कई लोगों से पैसा जमा कराकर देने से इंकार कर रहे हैं। बता रहे हैं कि कंपनी भाग गई है, इसलिये अब पैसा नहीं मिलेगा। इसके बाबत प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से प्रभाकर ने अपने भाई का खेत जाने वाले रास्ते को अवरूद्ध कर दिया। इस पर भाई द्वारा कोतवाली में मेरी शिकायत की गयी जिस पर उक्त मनबढ़ दरोगा मेरी अनुपस्थिति में परिवार के सदस्यों को गाली देते हुये मुझे सहित परिवार के सभी लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दिये। उक्त दरोगा की इस हरकत से जहां पीड़ित और परेशान हो गया, वहीं गांव के अन्य लोग दरोगा से परेशान होकर जिला व पुलिस प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराये।

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Millions of tires and batteries stolen on the highway. #TejasToday

Must Read