सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
बैंक ग्राहक ध्यान दें, यह खबर है आपके लिए | #TejasToday
अगर देश के दूसरे सबसे बड़े बैंक पीएनबी में आपका बैंक खाता है तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. क्योंकि बैंक ने बयान जारी कर बताया कि पुराने IFSC/MICR कोड को बदल दिया है. 31 मार्च 2021 के बाद ये कोड काम नहीं करेंगे. अगर कोई पुराने कोड का इस्तेमाल करेगा तो पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे. आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2020 से पंजाब नेशनल बैंक में दो सरकारी बैकों – ऑरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का मर्जर हो चुका है।
बैंक का कहना है कि OBC, युनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया की पुरानी चेक बुक और IFSC/MICR कोड 31 मार्च 2021 तक काम करेंगे. आपको बता दें कि 1 अप्रैल 2020 को हुए मर्जर के बाद अभी भी पुराने IFSC, MICR काम कर रहे है. ग्राहकों को अधिक जानकारी के लिए 18001802222/18001032222 पर फोन करना होगा. क्या होता है IFSC कोड ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के लिए बैंक अकाउंट नंबर के साथ बैंक का IFSC यानी इंडियन फाइनेंशियल सिस्टम कोड एड करना पड़ता है. भारत में बैंकों की संख्या बहुत ज्यादा है और इस स्थिति में सभी बैंकों के ब्रांच को याद नहीं रखा जा सकता है. इसीलिए RBI ने इसी परेशानी को दूर करने के लिए सभी बैंक की ब्रांच को एक Code दिया है. बैंक के किसी भी ब्रांच को उस Code के जरिए ट्रैक किया जा सकता है। IFSC कोड 11 अंकों का होता है. आईएफएससी कोड में शुरू के चार अक्षर बैंक के नाम को दर्शाते हैं. IFSC कोड का इस्तेमाल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट के दौरान किया जाता है.
भाभी ने देवर की करवाई हत्या, जानिए क्या है मामला | #TejasToday
IFSC कोड का इस्तेमाल नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) और रीयल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) में कर सकते हैं. आईएफएससी कोड को आप कई तरीकों से खोज सकते हैं. IFSC Code को आप वेबसाइट, बैंक अकाउंट और चेक बुक के जरिए पता कर सकते हैं. कोई भी व्यक्ति संबंधित बैंक की वेबसाइट पर जाकर आईएफएससी कोड का पता लगा सकता है। इसके अलावा बैंक अकाउंट के पासबुक के पहले पेज पर आपको अकाउंट नंबर, पता, ब्रांच कोड, आईएफएससी कोड और खाताधारक का नाम जैसी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी. चेकबुक के जरिए भी आप आईएफएससी कोड को पता लगा सकते हैं. किसी चेकबुक में IFSC Code ऊपर लिखा होता है तो किसी में यह नीचे की तरफ लिखा रहता है. MICR कोड क्या होता है MICR कोड को मैगेनेटिक इंक कैरेक्टर रिक्निशन होता है जैसा कि आप इसके नाम से ही समझ सकते हैं।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट







