घटना के चन्द घण्टों के अन्दर पुलिस ने लूटेरों को किया किया गिरफ्तार
रूपा गोयल
बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला बाडर पर बीती देर रात को 5 लोगों ने मिलकर बाइक सवार दो लोगों के साथ में लूट किया जिसमें दोनों के मोबाइल फोन, 65 सौ रुपए नगद ले गए। पीड़ित पैलानी थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी संदीप त्रिपाठी पुत्र मन्ना प्रसाद ने बताया कि वह अपने गांव के रिश्ते से भतीजे रजनीश सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ में कानपुर से बाइक से अपने गांव जा रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह जैसे ही हमीरपुर जनपद के भरुआ सुमेरपुर कस्बे के रेलवे क्रासिंग के पास से निकले तो अज्ञात 3 लोग जो कि बाइक में थे, वे सभी पीछे लग गये। जैसे ही जसपुरा थाना क्षेत्र के सिकहुला गांव से लगभग 200 मीटर पहले पहुंचे तो पीछे चल रहे बाइक वालों ने उसको ओवरटेक करके गाड़ी आगे खड़ा कर दिया जिससे वे दोनों गाड़ी सहित जमीन गिर गए जिसस पर उन अपराधियों ने तमंचा लगाकर धमकी देते हुए कहा कि जो भी पैसे व अन्य समान लिए हो, वह दे दो, अन्यथा तुम लोगों को जान से मार देंगे जिस पर उन दोनो से अपने पास से 65 सौ रुपए तथा मोबाइल फोन दे दिया।
इसके बाद उन दोनों ने आकर जसपुरा थाना में प्रार्थना पत्र देते हुए पूरे घटना क्रम की जानकारी दी जिस पर थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी सहयोगी कांस्टेबल सुनील कुमार, पीयूष कुमार, छत्रपाल, शिवम साहू, गौरव वर्मा के साथ में पहुंचकर जानकारी करते हुए सभी को घटनाक्रम के चंद घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक भागने में सफल रहा। जसपुरा पुलिस ने अभी चंद दिनों पहले ही झंझरी के मेले भी घटना के कुछ घंटे में ही अपराधियों को पकड़ लिया था। वहीं कुछ मामले ऐसे भी हैं जो काफी दिनों से पेंडिंग में पड़े हुए हैं। जसपुरा प्रभारी थाना प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि शिवभूषण सिंह उर्फ अभय सिंह पुत्र रामबाबू सिंह निवासी गड़रिया थाना जसपुरा जनपद बाँदा से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 2000 रुपये नगद, भानुप्रताप यादव पुत्र कमल सिंह निवासी बहुडरी थाना जसपुरा बाँदा से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, 1500 रुपये नगद, सूरज निषाद पुत्र राजू निवासी अजौरी थाना सजैती जिला कानपुर देहात से 1500 रुपये नगद, एक मोटरसाईकिल दोस्त की बरामद हुई है। अभय प्रताप सिंह पुत्र अजय कुमार निवासी कैथी थाना भरूवा सुमेर पुर जिला हमीरपुर से 1500 रुपये नगद, एक मोटरसाईकिल बरामद हुई है। साथ ही योजना बनाने वाला अर्पित प्रजापति निवासी हमीरामऊ थाना थाना सजैती जिला कानपुर देहात फरार है। प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र के आधार पर चार अभियुक्तों के खिलाफ धारा 392, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लूटे गये समान, रुपये, तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल आदि मरामद करके मुल्जिम सहित जेल भेजा गया है तथा पांचवें अभियुक्त की तलाश की जा रही है।














