मन्दिर के भण्डार गृह तोड़ने वालों पर कार्यवाही की मांग
समाजसेवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
रूपा गोयल
बांदा। प्रदेश की योगी सरकार की जीरो टालरेंस नीति को धता बताते हुए दबंग किस्म के लोग धार्मिल स्थ्लों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजे मामले में नरैनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पुकारी में स्थित शिव मंदिर के भण्डार गृह को धर्म विशेष के व्यक्तियों को द्वारा तोड़ दिया गया है जिसको लेकर समाजसेवी की अगुवाई में ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में समाजसेवी राम किशोरी उपाध्याय ने बताया कि नरैनी तहसील क्षेत्र के ग्राम पुकारी में गाटा संख्या 624 का कुल रकबा 0.796 हेक्टेयर है। उक्त रकबे में खाता संख्या 136 का खातेदार चुनवद्दा पुत्र मंगी पट्टेदार है तथा शेष रकबे का जमींदार के समय से खातेदार है। उसी स्थान पर पुल निर्माण के समय ठेकेदार द्वारा एक मंदिर के कार्यक्रम के लिए एक पक्का कमरे का निर्माण कराया गया था जो मंदिर का भण्डार गृह था जिसको समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है जिससे हिन्दु समाज के लोगों के रोष व्याप्त है जबकि भण्डार गृह को तोड़ने वाले समुदाय विशेष के व्यक्तियों द्वारा उसी स्थान अन्य निर्माण कराया जा रहा है जिससे धार्मिक एकता को खतरा बना हुआ है। समाजसेवी सहित ग्रामीणों ने मामले जांच कराकर कार्यवाही की मांग डीएम से की है। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण कुमार, राम मनोहर, रामचरन वर्मा, विनय त्रिपाठी, ओम प्रकाश, मिलिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।














