HomeTrendingवीरता का संकल्प लिये छात्राओं ने यातायात नियमों को लेकर राहगीरों को...

वीरता का संकल्प लिये छात्राओं ने यातायात नियमों को लेकर राहगीरों को किया जागरूक

  • वीरता का संकल्प लिये छात्राओं ने यातायात नियमों को लेकर राहगीरों को किया जागरूक

तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। जनपद में मिशन शक्ति फेज-6 के क्रम में अटल चौक ( नुमाइश चौराहे) पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम ने स्कूली छात्राओं संग राहगीरों को जागरूक करने के लिए अनोखे अंदाज में कार्यक्रम किया। इस अभियान में पुलिसकर्मियों ने किसी को फूल देकर तो किसी को हेलमेट पहनाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना और यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात अनुज मिश्रा, क्षेत्राधिकारी बघौली प्रभा पटेल, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली शहर संजय त्यागी, प्रभारी निरीक्षक यातायात प्रमोद यादव सहित महिला पुलिसकर्मी, पुलिस जवान और स्कूल के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Must Read