963198
आरोप: बार—बार टूटकर गिरता है पोल से तार
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
Previous article
Next article
शुक्रवार सुबह को अनवारुददीन पाछू नेता के घर के पास तार गिरा पडा है जिसकी सूचना विद्युत विभाग के जेई संजय प्रजापति को दी गयी है। 250 केवी ट्रांसफार्मर गांधी चबुतरा से सप्लाई होने वाला जर्जर तार बदलने को कहा जाता है तो जेई साहब का कहना है कि तार नहीं है। तार गिरने से सैकड़ों घरों की विद्युत सप्लाई की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अशहद खा, बेलाल अहमद, राजेश गुप्ता, उजेर अहमद, राकेश गुप्त, सिरताज अहमद, सोनू जयसवाल आदि ने आरोप लगाया कि बार—बार शिकायत करने के बाद भी विभाग के जिम्मेदार कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं जिससे हम लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि कई घरों की विद्युत सप्लाई बन्द है। वहीं इसी रास्ते से मुहर्रम का जुलूस भी जाता है।










