963200
प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में धर्मराज पुत्र कन्हैया लाल निवासी सलारपुर, नन्हे लाल पुत्र बिहारी निवासी सलारपुर व राम आसरे पुत्र हुब्बन निवासी अब्बोपुर थाना खेतासराय को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विद्यासागर सिंह, उपनिरीक्षक भोलानाथ सिंह, हेड कांस्टेबल शिव गोविन्द, हेड कांस्टेबल त्रिगुण कुमार एवं कांस्टेबल बृजेश मिश्र शामिल रहे।










