Homeम​​थुराविप्रो ने धूमधाम से किया वेदव्यास प्रादुर्भाव दिवस का पूजन

विप्रो ने धूमधाम से किया वेदव्यास प्रादुर्भाव दिवस का पूजन

विप्रो ने धूमधाम से किया वेदव्यास प्रादुर्भाव दिवस का पूजन

आरके धनगर
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान रजिस्टर मथुरा द्वारा प्राचीन मंदिर ठाकुर केशव देव महाराज मीटिंग हॉल में वयोवृद्ध पंडित मुकुट मणि शर्मा की अध्यक्षता में महर्षि कृष्णा द्वे पायन वेदव्यास प्रादुर्भाव दिवस पूजन के साथ विप्रो द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम वेदव्यास स्तुति कृष्ण गोपाल शर्मा द्वारा वेदव्यास स्तुति कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित विप्र जनों एवं संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा सचिव नारायण प्रसाद शर्मा महर्षि वेदव्यास चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया।

इस मौके पर संस्थान अध्यक्ष द्वारा महर्षि वेदव्यास के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारतवर्ष में हिंदू संस्कृति में दो महान धार्मिक ग्रंथ श्रद्धा पूर्वक पढ़े जाते हैं जिनमें से एक हैं महर्षि बाल्मीकि कृत रामायण और दूसरा वेदव्यास कृत महाभारत वैसे वेदव्यास जी ने ब्रह्मा सूत्र की रचना के साथ साथ 18 पुराण तथा उप पुराणों की रचना भी की है। बिहारी लाल गोस्वामी जी द्वारा वेदव्यास जी को ईश्वरीय अवतार के साथ महान योगी साधक भी बताया गया जीवन परिचय क्रम के अंतर्गत संस्था सचिव नारायण प्रसाद शर्मा ने अवगत कराया कि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास मेहर जी पाराशर और सत्यवती के पुत्र भगवान विष्णु के 24 अवतारों में से ईक्कसवे अवतार थे। युवा ज्योतिषाचार्य गौरव गोस्वामी श्यामाचरण गोस्वामी जगदीश गोस्वामी को दुशाला, सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह देकर वेदव्यास प्रादुर्भाव सम्मान से सम्मानित किया गया। ठाकुर केशव देव जी का फूल बंगला भी सजाया गया।

श्री कृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल, मंदिर प्रबंधक कमेटी सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा प्रसादी का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों की तादात में भक्तों ने प्रसाद का आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व ऊर्जा मंत्री विधायक श्रीकांत शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, आशुतोष शुक्ला, आशीष महेश्वरी, संजीव सिंह, आलोक नगर, घनश्याम, हरियाणा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read