बालिकाओं को दी गयी साइबर फ्रॉड की जानकारी
ओमकार सिंह
अम्बेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना इब्राहिमपुर से महिला कांस्टेबल आरती द्वारा व कोतवाली टांडा से उपनिरीक्षक रीना यादव, हेड महिला कांस्टेबल ललिता कुमारी, महिला कांस्टेबल ज्ञान देवी, महिला कांस्टेबल हिरदेश कुमारी द्वारा व थाना बेवाना से महिला कांस्टेबल अनीता यादव द्वारा व थाना अहिरौली से महिला आरक्षी नेहा सिंह व महिला आरक्षी रूबी सिंह द्वारा स्थान ग्राम यामा अहिरौली में महिलाओं, बालिकाओं को पंपलेट वितरित कर शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।
जनपद के समस्त थानों की एन्टीरोमियो टीमों द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाने, उनमें सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराने हेतु शासन द्वारा जारी महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090, यूपी 112, 181, 1076 आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर निरन्तर जागरूक किया जा रहा है।
साथ ही गली, मोहल्लों, बाजारों, सडकों पर बेवजह घूम रहे लड़कों, शोहदों से पूछताछ कर बेवजह इधर-उधर न घूमनें की सख्त हिदायत दी गयी। वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड के सम्बन्ध में जागरुक करते हुए बताया गया कि किसी अन्जान व्यक्ति से अपना ओटीपी शेयर न करें। यदि किसी के साथ साइबर फ्रॉड होता है तो वह तत्काल साइबर हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करायें।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













