दीपावली स्नेह मिलन में घरगुती गणेश दर्शन स्पर्धा के विजेता मण्डलों का हुआ सम्मान
तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। कांग्रेस अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र की ओर से रविवार देर शाम अंधेरी (पूर्व) के महाकाली रोड स्थित गोकुल नंदनवन सोसायटी परिसर में दीपावली स्नेह मिलन व घरगुती गणेश दर्शन स्पर्धा पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस मौके पर उपस्थित लोगों को दीपावली के उपहार भेंट किए गए, वहीं गणेशोत्सव की परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले मंडलों को ‘घरगुती गणेश दर्शन स्पर्धा पुरस्कार’ देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि काफी दिनों बाद पार्टी के प्यापक पैमाने पर पदाधिकारी और कार्यकर्ता एक साथ एकत्रित हुए हैं, जिसे देखकर बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने गणेशोत्सव के दौरान घरों में गणपति बप्पा के दर्शन कराने की परंपरा को सराहनीय बताते हुए कहा कि घरगुती गणेश दर्शन के जरिए गणपति बप्पा घर-घर पहुंचते हैं और इससे सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे का संदेश भी मिलता है। समारोह के दौरान घरगुती गणेश दर्शन स्पर्धा में शामिल विभिन्न मंडलों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक जाधव, मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष एड. अवनीश तीर्थराज सिंह, कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष भावना जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अर्जुन सिंह, क्लाईव डायस, गफूर खान, संतोष बागवे, बाला जाधव, नन्हे यादव, संजीव सिंह, रामभाऊ मेश्राम, सचिन पांडेय, जितेंद्र पाठक, सुधीर कावा, मीना राय, बिंदू भंडारी, ज्योति बिर्जे, आशीष सिंह, गजानन लाड, गायत्री गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।











