HomeTrendingसुजानगढ़ विकास परिषद ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

सुजानगढ़ विकास परिषद ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

  • सुजानगढ़ विकास परिषद ने प्रतिभाओं का किया सम्मान

तेजस टूडे ब्यूरो
मुम्बई। सुजानगढ़ विकास परिषद मुंबई की ओर से अंधेरी (पश्चिम) स्थित माहेश्वरी भवन हाल में दिवाली स्नेह मिलन समारोह किया गया। परिषद के पूर्व अध्यक्षों, सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं तथा व्यापार जगत में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीगणेश और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
इस दौरान परिषद के अध्यक्ष अजय मंगलूनिया ने दीपावली पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दीं। समारोह में नगर परिषद सुजानगढ़ के सभापति मदनलाल गुलेरिया और पार्षद पवन माहेश्वरी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। परिषद की ओर से इन दोनों अतिथियों का सत्कार किया गया। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए गीत-संगीत का विशेष आयोजन हुआ जिसका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। वहीं छोटे बच्चों को सरप्राइज के रूप में उपहार भेंट किए गए। इसके अलावा लकी ड्रॉ के विजेताओं को दीपावली के उपहार स्वरूप चांदी के सिक्के प्रदान किए गए। इस अवसर पर सचिव पंकज खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष दीपेश फतेहपुरिया, उपाध्यक्ष श्रवण गुलेरिया, आदित्य जैन सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

 

 

 

Must Read