Homeआजमगढ़दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को किया गया सम्मानित

राजकीय महिला महाविद्यालय के चार साल पूरा होने पर हुआ आयोजन
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय समदी, अहिरौला में आयोजित दो दिवसीय क्रीडा प्रतियोगिता का समापन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया।

समापन दिवस पर 200 मीटर दौड़, वक्र प्रक्षेप, कबड्डी का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य एवं क्रीड़ा प्रभारी दिलीप वर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। 200 मी. दौड़ में प्रथम स्थान शिवानी चौबे बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर अंजू गौड़ बीए प्रथम वर्ष और आयुषी सिंह बीएससी द्वितीय वर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वक्र प्रक्षेप में प्रथम आकांक्षा यादव बीए तृतीय वर्ष, द्वतीय अंजू शिल्पकार बीए तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान ब्यूटी सिंह बीए प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। कबड्डी में बीए द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही और बीए प्रथम वर्ष की टीम रनर अप रही।

कार्यक्रम के अंत में इस आयोजन को सफल बनाने में प्राध्यापकों, कर्मचारियों छात्राओं को क्रीड़ा प्रभारी द्वारा सभी का धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया गया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार यादव ने दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के पश्चात छात्राओं के साथ विद्यालय परिवार एवं दूर-दूरांचल से आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

कहा कि यह कार्यक्रम आप सबके सहयोग से संपन्न हुआ। आशा करता हूं कि इसी तरह से विद्यालय परिवार अगर साथ रहता है तो हर मुमकिन काम आसान हो जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक अनिल कुमार तिवारी, डॉ. अख्तर हुसैन, अमित कुमार पटेल, पी.एन. सिंह यादव, कंचन यादव, शालिनी चौधरी, प्रज्ञानंद प्रजापति, अदिति सिंह चौहान, चंद्रदीप यादव एवं शोभनाथ के साथ समस्त कर्मचारी मौजूद रहें।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read