HomeArticleजिसनें भी उछाला....!

जिसनें भी उछाला….!

जिसनें भी उछाला….!

जिसने भी उछाला…!
मेरा बुरा पक्ष ही उछाला…
कहीं दिखाई दिया ही नहीं,
उसे मुझमें….कोई उजाला…
खूब दौड़ा भी मैं उनके लिए ही…
मगर दिखा ही नहीं उनको….!
कभी मेरे पैरों का…कोई छाला…
उम्मीदों को…कुछ इस तरह से…!
उड़ान देकर उन्होंने है पाला….
जैसे आकर करीब कोई,
कर जाएगा जादू काला….
फ़िकर इसकी कहाँ है उन्हें…?
गुरू कौन होगा…या….
कहाँ होगी पाठशाला…?
जिसकी खातिर पीता ही रहा,
हरदम मैं विष भरा प्याला…
कैसे कहूँ मित्रों…?
वही छीन लेना चाहता है,
मेरे मुँह का निवाला….
कद्र करना तो मित्रों…!
किसी ने सीखा ही नहीं,
कहा भी तो कहा उन्होंने…
खानदानी हरामी है साला…!
गजब का ज़माना आज है,
खुद की बुराइयों पर भी…!
सबको बहुत ही नाज़ है…
लाख राह दिखाई…हमने उनको..
पर उनके लिए हम तो…!
हमेशा…कोढ़ में खाज हैं…
अब तो बड़ा मुश्किल है मित्रों,
अपनों के झूठ पर….!
सही निर्णय लिया जाना…
जहाँ तय है अकसर…!
दामन पर दाग लग जाना….
जायज़-नाजायज को,
कौन मानता है यहाँ….
और क्यों माने भला….?
जब सबको पसन्द है…
बिना गुठली के आम खाना….!
रचनाकार—— जितेन्द्र दुबे
अपर पुलिस अधीक्षक
जनपद-कासगंज

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read