HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : आज अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति को संजोये रखने की...

JAUNPUR NEWS : आज अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति को संजोये रखने की जरूरत है: डा. अंजना

JAUNPUR NEWS : आज अपनी परम्पराओं एवं संस्कृति को संजोये रखने की जरूरत है: डा. अंजना

राघव विश्वकर्मा
जौनपुर। राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी ने हरियाली तीज की पूर्व संध्या पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया जहां सैकड़ों महिलाओं ने भागीदारी की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ शकुंतला यादव (कुंवर दास सेवा आश्रम) और विशिष्ठ अतिथि डॉ सरोज सिंह (पूर्व प्राचार्या टीडी पीजी कॉलेज) रहीं। डॉ शकुंतला ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर महिलाओं ने झूमकर लोकगीत गाया एवं नृत्य किया और एक—दूसरे को बधाई दिया। डॉ सरोज सिंह ने कहा कि हमारे त्योहार और पर्व जीवन में खुशियों के संकेत देते हैं। हरियाली तीज भी इसी का एक उदाहरण है। आज महिलाओं ने हर क्षेत्र में बहुत प्रगति की है। उन्होंने प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के कार्यक्रम में बहुत ही सुंदर गीतों के माध्यम से महिलाओं ने सबका मन मोह लिया। ऐसे उत्साहवर्धक कार्यक्रम हमेशा सबको करने चाहिए जिससे हमारी संस्कृति जीवंत बनी रहे। डा. शकुंतला यादव ने कहा कि कार्यक्रम ने ऐसा समय बांध दिया है कि समय का पता नहीं चला। जब भी ऐसे कार्यक्रम हो, मुझे उसमें अवश्य बुलायें। टीडीपीजी कॉलेज की प्रो. डा माया सिंह ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी संस्कृति को अगर जीवित रखना है तो ऐसे कार्यक्रम हमेशा करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में ऐसे कार्यक्रम अपनी पुरानी परंपराओं और संस्कृति को लोगों से जोड़ने का कार्य करते हैं। सुंदर आयोजन के लिए उन्होंने डा. अंजना सिंह सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ अंजना सिंह ने अपने संगठन का सम्मान पत्र सभी महिलाओं को मुख्य और विशिष्ट अतिथि के हाथों से वितरित कराया। साथ ही कहा कि आज हमारी महिलाएं चाहे जिस क्षेत्र में है, सबसे अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और वे सभी सम्मान की पात्र हैं। अंत में कार्यक्रम की संयोजिका सुनीता सिंह और कोषाध्यक्ष रेखा सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में खुशबू श्रीवास्तव, माधुरी सिंह, संजू सिंह, अनीता सिंह, सविता गुप्ता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read