HomeGorakhpurमतदान कर घर लौटते समय युवक कुएं में गिरा, हुई मौत

मतदान कर घर लौटते समय युवक कुएं में गिरा, हुई मौत

मतदान कर घर लौटते समय युवक कुएं में गिरा, हुई मौत

अजय जायसवाल
गोरखपुर। कैंपियरगंज में मतदान करने गए युवक का शव कुएं में मिला। युवक वोट देने के बाद घर की ओर निकला। कुछ देर बाद युवक का शव कुएं मिला। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर आस-पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

कैंपियरगंज कस्बे के टीचर कालोनी निवासी 30 वर्षीय शशांक उर्फ सिन्टू पाठक आज सुबह अपने घर से वोट डालने निकला। वोट देने के बाद शशांक रेलवे स्टेशन की दक्षिण की तरफ निकल पड़ा। कुछ देर बाद कुएं में गिरने की सूचना दी। सीएचसी कैम्पियरगंज में चीफ फर्मासिस्ट पद पर तैनात उसके पिता शैलेन्द्र कुमार पाठक अन्य शव को कुएं से निकालकर अपने टीचर कालोनी स्थित आवास पर लेकर गये। बताया जाता है कि अभी कोरोना काल में शैलेन्द्र पाठक के छोटे भाई नेत्र सहायक सतीश पाठक की असामायिक मृत्यु हो गई थी।

कुछ माह बाद उनके पिता साधू प्रसाद पाठक जो जेपी इंटर कालेज से सेवानिवृत्त प्रवक्ता रहे, उनकी भी मृत्यु हो गई थी। इस मौत से शैलेन्द्र करपाठक के परिवार पर दुख का बज्र गिर गया है। घटना की सूचना मिलते ही पाठक परिवार के रिश्तेदार और शुभचिंतक पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। एक जानकारी के मुताबिक शैलेन्द्र पाठक अपने पुत्र शशांक उर्फ सिन्टू के शव को अपने पैतृक गांव जोगिया उदयपुर जनपद सिद्धार्थनगर लेकर जायेंगे जहां अन्तिम संस्कार किया जाएगा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read