आखिर शहर में हो रही स्टंटबाजी पर कब लगेगी लगाम?
तेजस टूडे ब्यूरो
अमित त्रिवेदी
हरदोई। बिना नम्बर प्लेट सदर चौकी से कुछ ही दूरी पर जान जोखिम में डाल कर वाहनों पर स्टंट करते हुए आखिर क्यों बाज नहीं आ रहे स्टंटबाज।
बेतरतीब तरीके से तेज रफ्तार में बाइक 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा दौड़ाने के साथ ही सड़क पर स्टंट करने वालों पर आखिर कब शिकंजा कसा जायेगा। देर शाम से देर रात तक शहर के मुख्य चौराहों पर गड़गड़ाने लगती है साइलेंसर की तेज आवाज और यातायात नियमों को ताक पर रखकर शहर खुलेआम मनचले हरकतें करने पर अमादा हैं। अब देखना है कि पुलिस प्रशासन ऐसे स्टंटबाजों पर कड़ी कार्यवाही करता है या फिर खानापूर्ति।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













