नमस्कार…!
वैसे तो…..सब जानते हैं कि….
सदियों से…नमस्कार होता है…
सम्मान का आधार…पर….
शायद….किसी भी विद्वान ने…
नहीं किया इस पर विचार….कि….!
कितने होते हैं…नमस्कार के प्रकार..
तो सुनो मित्रों….मेरे अनुसार तो….!
नमस्कार के…..नौ प्रकार…..
नजदीक से जो मिले नमस्कार….
मतलब….भाव से मिल रहा है प्यार..
हाथ जोड़कर ग़र कोई करें नमस्कार
मान लो….उसके मन में है….
आपके प्रति अतिशय आदर-सत्कार
हिलाकर हाथ जो करे नमस्कार…
मान लो उसके घर ही में….!
नहीं है कोई भी संस्कार…..
ग़र कान में बोलकर,
किया किसी ने नमस्कार…..
बस विभीषण सा ही जानो उसे,
आप सब सरकार…
मुस्कुराकर जो किसी ने
कभी कहा….मित्रवर मेरे नमस्कार..
मान लो….हाथ में लिए है….!
वह धारदार तलवार….
जब कभी मिले….फोन पर नमस्कार
सोचना क्या….सबको पता है….!
यह तो ….बस दिखावटी है प्यार…
ग़र बोल दिया किसी ने….
गुरु नमस्कार….गुरु नमस्कार….!
मान लो उसको मित्रों,
सियारों में रंगा हुआ सियार….
दौड़ा कर…या फिर…रोककर….
जब मिले….कभी नमस्कारी….
मतलब यही निकाल लो प्यारे…कि..
कोई कर रहा है…आपसे होशियारी..
इतना ही नहीं….भीतर ही भीतर….!
हो रही है…किसी युद्ध की तैयारी….
जो दूर से करें नमस्कार….
साफ ही समझ लो…भाई मेरे आप..
मतभेद का धरातल….!
तेजी से हो रहा तैयार….
सचमुच प्यारे….यही तो हैं….!
नमस्कार के नौ प्रकार…..
जो जीवन के भी….हैं घोषित आधार
और यह भी सच्चाई है मित्रो…..!
निर्णय भी…इसी से हो रहा है…
कि कितना सुखमय है……?
आज का अपना संसार….!
कि कितना सुखमय है……?
आज का अपना संसार….!
रचनाकार:— जितेन्द्र कुमार दुबे
अपर पुलिस उपायुक्त, लखनऊ।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













